फ्यूचर शाईन स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली में पेड़ बचाओ-जीवन बचाव के नारे लागए।
फ्यूचर शाईन स्कूल के बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता रैली में पेड़ बचाओ-जीवन बचाव के नारे लागए।
बिलासपुर (the chhattisgarh live.com)|
शहर के राजेंद्र नगर स्थित फ्यूचर शाईन इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा 77वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को स्कूली बच्चों ने शहर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। जहाँ नगर के मुख्यमार्गों में जुलूस(रैली) के रूप में बच्चों ने एक हाथ मे तिरंगा लिए दूसरे हाथ मे पेड़ बचाओ तथा जीवन बचाओ जैसे स्लोगन के पोस्टर लिए, सेव ट्री, सेव लाइफ के नारों से नगर की गलियों मे घूम घूम कर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया। वही आसपास के लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की खुले दिल से सराहना करते हुए इस कार्य में प्रकृति के जरिए जन सामान्य की भलाई के संदेशों की सराहा है।
स्कूल संचालक मोहम्मद इमरान द्वारा बढ़ते शहर की वजह से पेड़ो की अंधाधुन कटाई और पौधों की कमी से क्लाइमेट चेंज और ऑक्सीजन की कमी जैसी समस्याएं जो न कि बिलासपुर की बल्कि पूरे विश्व की समस्यां है जिसे केवल जन-जागरुकता से ही पर्यावरण की समस्या का निदान(हल) किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि जैसे जैसे शहरो का विस्तार हो रहा है बढ़ते पर्यावरण एवं जलवायु की समस्या भी जटिल होती जा रही है। पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। विद्यालय प्रबंधक ने बताया कि स्कूली बच्चों के माध्यम से अभी जागरूकता संदेश प्रारंभ किया गया है हम आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहेंगे जिसमे हमारे शहर और हमारे देश का हमेशा हित होता रहें।
जागरूकता रैली मे विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा उनके अभिभावक भी उपस्थित रहें।